मेरठ। एक मां का व्यवहार अपने 5 साल के सौतेले बेटे के साथ पहले से ही ठीक नहीं था। एक दनि बेटे ने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तजिनक हालत में देखा तो अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है।
मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने सौतेले 5 साल के बेटे का कत्ल करके शव को अपने ही डबल बैड में छुपा दिया और उस के ऊपर बैठ गई। पुलिस का कहना है कि बच्चे ने अपने चाचा के साथ महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसलिए सौतेली मां ने अपने सौतेले बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
इतना ही नहीं उसका शव अपने कमरे में रखे डबल बेड में छिपा दिया। घटना मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कपसा गांव की है जहां 5 वर्ष का मासूम आयुष्मान अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता था।
आरोप है कि सौतेली मां का व्यवहार आयुष्मान के साथ अच्छा नहीं था। जिसको लेकर पहले भी परिवार में कई बार झगड़ा हो चुका था। वहीं गुरुवार को अचानक 5 साल का मासूम आयुष्मान गायब हो गया। मासूम आयुष्मान को ढूंढ गया तो तलाश करते-करते लोग उस कमरे तक पहुंच गए जहां मासूम के शव को छुपाया गया था।
मां के बेड पर बैठे रहने के अंदाज से लोगों को शक हुआ। बेड खोलते ही लोगों के होश फाख्ता हो गए क्योंकि बेड में ही 5 साल के बच्चे का शव छुपा कर रखा गया था। बच्चे का शव मिलते ही पूरे घर में हंगामा मच गया। बाद में जब पुलिस बुलाई गई तो सारे मामले का खुलासा हुआ।
यह भी देखें :
हाऊसिंग प्रोजेक्ट के लिए केन्द्र सरकार देगी 10 हजार करोड़…वित्त मंत्री निर्मला ने किया ऐलान…
Add Comment