वायरल

खबर पढक़र यकीन ही नहीं होगा…पर है ये सच…! जहरीले सांप ने अधेड़ को काटा…पर सतर्कता से बची जान…उल्टे सांप को गंवानी पड़ी…

आपने सांप के काटने के बाद लोगों की मौत की कहानी तो खूब पढ़ी और सुनी होगी। आमतौर पर, सांप के काटने के बाद लोगों की मौत हो जाती है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि सांप ने किसी इंसान को डसा और स्वयं उस सांप की मौत हो गई हो।

आपको लग रहा होगा कि हम क्या कह रहे हैं। लेकिन ये हैरान करने वाली बात सच है। यकीन मानिए बिहार में एक जहरीले सांप ने एक अधेड़ व्यक्ति को काट लिया और उसके बाद उसकी खुद मृत्यु हो गई।



रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगढ़ प्रखंड में स्थित सुखानगर गांव सुबोध प्रसाद सिंह बगीचे में फूल तोडऩे गए थे। इस दौरान उन्हें पास की झाड़ी में सांप की भनक लगी।

इसके बाद सुबोध जैसे ही पीछे मुड़ा, तुरंत ही उन्हें कोबरा सांप ने काट लिया। हालांकि, सुबोध ने यहां पर साहस और हिम्मत का परिचय दिया। सुबोध (55 वर्ष) ने बिना घबराए जहां पर सांप ने काटा था, उसके ऊपर जोर से अपना जनेऊ उतार कर बांध दिया।
WP-GROUP

घटना के बारे में जैसे ही सुबोध के परिवार को जानकारी हुई, तो वह तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इसके बाद, जब सुबोध के परिजन वापस आकर बगीचे में गए, तो वह, वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने देखा कि जिस कोबरा सांप ने सुबोध को काटा था, वह ईंट के नीचे मरा पड़ा था।

वहीं सांप की स्थिति के बारे में प्रतापगंज प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद साहु ने कहा कि सांप के केंचुल निकलने के दौरान वह अधिक पीड़ा से गुजरता है और तकलीप में रहता है।



इस दौरान अगर वह किसी को काटता है तो ज्यादातर जहर उसके मुंह में ही रह जाता है। इस वजह से सांप की मृत्यु हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुबोध को काटने वाला कोबरा सांप केंचुल में था।

यह भी देखें : 

क्या आप भी करते हैं डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन…तो आपके लिए है ये राहत भरी बात… सरकार ने…

Back to top button
close