वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित होंगे 20 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 20 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति की ओर से पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है। जिसमें पुलिस वीरता पदक के लिए 9 लोगों का चयन किया गया है।
वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए एक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए 10 लोगों का चयन किया गया है। सूची इस प्रकार है-
.
पुलिस वीरता पदक-मोहित गर्ग, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक थाना गातापार, जिला राजनांदगांव, रमाकांत तिवारी, निरीक्षक, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम, मालिक राम, उप निरीक्षक, प्रभारी-डीआरजी जिला नारायणपुर, संतोष हेमला, सहायक उप निरीक्षक, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, सत्येन्द्र तिवारी, सहायक प्लाटून कमांडर, एसटीएफ, बघेरा, दुर्ग, दशरथ नाग, प्रधान आरक्षक, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, पतिराम पोडिय़ामी, प्रधान आरक्षक, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, स्व. भुनेश्वर मंडावी, प्रधान आरक्षक, जिला नारायणपुर।
विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक-टी. आर. पैंकरा, भापुसे., पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज छत्तीसगढ़।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक-सनत कुमार जैन, उप पुलिस अधीक्षक, फिंगर प्रिंट, अअवि, पु.मु., रायपुर, राम श्रृंगार यादव, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, सूरजपुर, प्रशांत कुमार मुखर्जी, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन, पु.मु., रायपुर, अमर सिंह, सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी, छ.स.बल, संबद्ध-छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली, भरत लाल साहू, कंपनी कमांडर, सीटीजेडब्ल्यू. कॉलेज, कांकेर, मनहरण वर्मा, सहायक उप निरीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर, बिरसू सिंह मंडावी, प्रधान आरक्षक, अ.अ.वि., पु.मु., रायपुर, रामाधार यादव, प्रधान आरक्षक, पुलिस लाईन, कबीरधाम, श्रीमती देवकी कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक, पिंक टीम, जगदलपुर, टी. वेंकट सांई, निरीक्षक(एम), निज सहायक, कार्यालय पुमनि. बस्तर रेंज, जगदलपुर।
पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने पदक से सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
यह भी देखें :