Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

रहस्यमय ढंग से लापता हुए डॉ. सुल्तानिया इंदौर में मिले…बड़े भाई को फोन पर बताया सकुशल हैं…फ्लाइट से रायपुर लाया जा रहा…

बिलासपुर। शहर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए डॉ. प्रकाश सुल्तानिया के इंदौर में सकुशल मिलने की खबर है। परिजनों ने की इसकी पुष्टि की है। बीते 7 अगस्त से डॉ. सुल्तानिया लापता थे।

बताया जा रहा है इंदौर से फ्लाइट से डॉ. सुल्तानिया को रायपुर लाया जा रहा है। आज सुबह डॉ. प्रकाश सुल्तानिया ने अपने बड़े भाई से फोन पर बात कर सकुशल होने की जानकारी दी है।



ज्ञात हो कि 7 अगस्त को शुभम विहार निवासी डॉ. सुलतानिया रोज की तरह सुबह घर से 11 बजे काम पर निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे।

काफी परेशान होने के बाद परिजन सिविल लाइन पहुंचकर आठ अगस्त को गुमशुदा रिपोर्ट लिखाया। छानबीन के दौरान डॉ. सुलतानिया का बैग उनके दोस्त के पास मिला। मंगला चौक निवासी दोस्त ने ही डॉ.प्रकाश सुलतानिया का बैग घर पहुंचाया।
WP-GROUP

पुलिस ने पड़ताल के दौरान प्रकाश की कार को एक निजी अस्पताल के सामने बरामद किया। पुलिस ने डॉ.सुलतानिया के बैग से सात नोट बरामद किया। डॉ.सुलतानिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है।

उसने अपनी पत्नी को संबोधित कर लिखा है कि थक गया हूं। भू माफिया बहुत मजबूत हैं। इसमें राजस्व प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं। जमीन को खरीदने के लिए घर का क्या कुछ दांव पर नहीं लगाया।

लेकिन अब जमीन को बचाना मुश्किल हो गया है। जब तक तुम्हें पत्र मिलेगा। शायद इस दुनिया में ना रहूं। पुलिस ने नोट पढऩे और परिजनों के लगातार गुहार के बाद जांच पड़ताल को तेज कर दिया। नोट में बताए गए व्यक्तियों से लगातार पूछताछ शुरू हुई।

यह भी देखें : 

अरपा भैसाझार की दरार और करार की जांच करने जोगी कांग्रेस ने की कमेटी गठित…जनता की सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय जाने को भी तैयार…

Back to top button
close