क्राइमछत्तीसगढ़

LLB की छात्रा का सहपाठी ने किया अपहरण…सहेलियों के बीच से उठा कर ले गया…

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एलएलबी की पढ़ाई करने वाली एक युवती को आज उसी के साथ पढऩे वाले युुवक द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

कोरबा जिले की रहने वाली लड़की जीजीयू से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक पर रहने वाले एक लड़के से उसकी दोस्ती थी।



कुछ समय बाद लड़की ने लड़के से दूरी बना ली जिसे लेकर लड़के के मन में गुस्सा था। आज 11 बजे लड़की अपनी दो सहेलियों के साथ कोनी पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि युवक अपनी कार से पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर स्कूटी को ओवरटेक किया। 
WP-GROUP

इसके बाद ज़बरदस्ती युवती को गाड़ी में बैठाकर रतनपुर की तरफ भाग गया। लड़की की सहेलियों ने इसकी जानकारी अन्य सहपाठियों को दी। साथ ही थाने में घटना की जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक युवती के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी देखें : 

रायपुर : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी ऐसी टक्कर कि…

Back to top button
close