जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज के मुख्यद्वार के सामने हुए एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है वहीं एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार शहर के गंाधी नगर वार्ड में रहने वाली 20 वर्षीय प्रियंका कश्यप अपने परिचित के साथ बाइक में सवार होकर मेडिकल कॉलेज आ रही थी।
यहां उसका कोई रिश्तेदार हास्पिटल भर्ती था जैसे ही दोनों मेकाज के पास मेन गेट में पहुंचे तो कॉलेज के अंदर से आ रही कार जिसे कॉलेज का एक डॉक्टर ही चला रहा था ने अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में प्रियंका के सिर पर गंभीर चोटें आई उसे तत्काल मेकाज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं बाइक चला रहे युवक को भी चोटें पहुंची हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार मेकॉज के किस डॉक्टर की थी। पुलिस कार के नंबर के आधार पर डॉक्टर को ढूंढने में लगी हुई है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : बाल-बाल बचे यात्री… अनियंत्रित बस पुल के नीचे गिरी… 2 घायल
Add Comment