छत्तीसगढ़

आज लगेगा रोजगार मेला : 653 पदों पर होगी भर्ती, 5वीं पास अभ्यर्थी भी हो सकते हैं शामिल

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी में 10 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मेले में 5 निजी नियोजकों द्वारा कुल 653 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में सेविंग मशीन ऑपरेटर, लोन ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ और फार्मेसी असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मूल अंकसूची और प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लानी होगी।

मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। साथ ही रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र भी लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button