
रायपुर। राज्य शासन न शिक्षकों की नियमित भर्ती होने तक सरगुजा और बस्तर में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की है। ये शिक्षक जब तक वहां अध्यापन का कार्य संभालेंगे।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा अतिथि शिक्षकों को 18 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।बस्तर एवं सरगुजा संभाग में संचालित हाई स्कूल और सेकेण्डरी स्तर की शासकीय शालाओं के अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं वाणिज्य विषय में 1885 और माडा पॉकेट क्षेत्र में संचालित स्कूल में 631 रिक्त पदों पर नियमित भर्ती होने तक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था 30 जुलाई तक की जाएगी।
निर्धारित मापदण्ड अनुसार अतिथि शिक्षक व्यवस्था शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा की जाएगी। रिक्त पदों का विज्ञापन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी स्तानकोत्तर उपाधि एवं बीएड होना जरूरी है।
बस्तर और सरगुजा संभाग में रिक्त 1885 पदों में से विषय अंग्रेजी के 350, गणित के 504, भौतिक के 308, रसायन के 203, जीव विज्ञान के 293 और वाणिज्य के 227 पद पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।
इसमें सरगुजा संभाग में 930 पदों में से अंग्रेजी के 180, गणित के 250, भौतिक के 153, रसायन के 105, जीव विज्ञान के 141 और वाणिज्य के 101 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
इसी प्रकार बस्तर संभाग में 955 पदों में अंग्रेजी के 170, गणित के 254, भौतिक के 155, रसायन के 98, जीव विज्ञान के 152 और वाणिज्य के 126 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में 205 पदों में से अंग्रेजी के 40, गणित के 45, भौतिक के 25, रसायन के 20, जीव विज्ञान के 45 और वाणिज्य के 30 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
बलरामपुर जिले में 285 पदों में से अंग्रेजी के 60, गणित के 80, भौतिक के 38, रसायन के 25, जीव विज्ञान के 44 और वाणिज्य के 38 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
कोरिया जिले में 220 पदों में से अंग्रेजी के 40, गणित के 50, भौतिक के 40, रसायन के 30, जीव विज्ञान के 35 और वाणिज्य के 25 पद पर व्यवस्था की जाएगी। जशपुर जिले में 45 पदों में से गणित के 15, भौतिक के 20, रसायन के 10 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
सरगुजा जिले में 175 पदों में से अंग्रेजी के 40, गणित के 60, भौतिक के 30, रसायन के 20, जीव विज्ञान के 17 और वाणिज्य के 8 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
इसी प्रकार बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 100 पदों में से अंग्रेजी के 4, गणित के 34, भौतिक के 17, रसायन के 10, जीव विज्ञान के 10 और वाणिज्य के 25 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
दंतेवाड़ा जिले में 65 पदों में से अंग्रेजी के 10, गणित के 19, भौतिक के 11, रसायन के 12, जीव विज्ञान के 5 और वाणिज्य के 8 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
कोण्डागांव में 280 पदों में से अंग्रेजी के 66, गणित के 78, भौतिक के 42, रसायन के 25, जीव विज्ञान के 52 और वाणिज्य के 17 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
नारायणपुर जिले में 60 पदों में से अंग्रेजी के 10, गणित के 18, भौतिक के 10, रसायन के 6, जीव विज्ञान के 11 और वाणिज्य के 5 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
कांकेर जिले में 245 पदों में से अंग्रेजी के 25, गणित के 50, भौतिक के 60, रसायन के 25, जीव विज्ञान के 35 और वाणिज्य के 50 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
जगदलपुर में 205 पदों में से अंग्रेजी के 55, गणित के 55, भौतिक के 15, रसायन के 20, जीव विज्ञान के 39 और वाणिज्य के 21 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
माडा पॉकेट क्षेत्र में 631 पदों में से अंग्रेजी के 122, गणित के 159, भौतिक के 78, रसायन के 91, जीव विज्ञान के 125 और वाणिज्य के 56 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
इसमें बिलासपुर संभाग में 292 पदों में से अंग्रेजी के 49, गणित के 70, भौतिक के 37, रसायन के 42, जीव विज्ञान के 59 और वाणिज्य के 35 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
रायपुर संभाग में 211 पदों में से अंग्रेजी के 36, गणित के 49, भौतिक के 28, रसायन के 31, जीव विज्ञान के 49 और वाणिज्य के 18 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
दुर्ग संभाग में 128 में से अंग्रेजी के 37, गणित के 40, भौतिक के 13, रसायन के 18, जीव विज्ञान के 17 और वाणिज्य के 3 पद पर व्यवस्था की जाएगी।
ws
यह भी देखें :