MP में अब छात्रों को हाजिरी के दौरान Yes Sir-Yes Madam की जगह कहना होगा जय हिंद, सरकार ने जारी किया आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान छात्रों को अब यस सर या यस मैडम की जगह जय हिंद सर व जय हिंद मैडम कहना होगा। इसका आदेश मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया है। नए सत्र से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में यह नियम लागू होगा।
15 मई 2018 को जारी हुए इस आदेश में स्कूल शिक्षा के उप-सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा है कि प्रदेश में 1.22 लाख सरकारी स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में यह अनिवार्य किया जा रहा है कि जब शिक्षक हाजिरी लगाएंगे तो छात्रों को जय हिंद कहना होगा। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि छात्रों के अंदर देशप्रेम की भावना जागृत हो। यस सर की जगह जय हिंद बोलने का फरमान सबसे पहले सतना में जारी हुआ था। सितंबर 2017 की शुरुआत में सतना में यह फरमान जारी कर शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा था कि यदि यह प्रयोग सतना में सफल रहा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फरमान देशभक्ति का भावना जगाने को लेकर है।
यहाँ भी देखे – शर्मनाक : नवजात को कैरीबैग में डालकर बेचने के लिए अस्पताल पहुंच गया ये बाप