वायरल
VIDEO: CCTV में कैद हुआ दुल्हन का धोका…शादी के 48 घंटे के भीतर ही प्रेमी संग बाइक पर भागी…

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शादी के महज 48 घंटों के अंदर एक दुल्हन अपने दूल्हे को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
दरअसल शादी के बाद दूल्हा दुल्हन रस्म के मुताबिक मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लेकिन लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पहले से भागने का प्लान बना रखा था। उसका प्रेमी वहां पहले से मौजूद था।
दर्शन के बाद पत्नी के प्लान से बेखबर पति जब पार्किंग में गाड़ी लेने गया तो उसी दौरान उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। ये वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। दूल्हे को जब दुल्हन नहीं मिली तो उसने मंदिर का सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब असलियत सामने आई।
यह भी देखें :
VIDEO: भोजपुरी बोलना सीख रही हैं सनी लियोनी…VIRAL हुआ ये अंदाज…