मनोरंजनयूथ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…कब और कैसे हुई दुनिया में इसकी शुरुआत

दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। 27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों पर प्रकाश डाला था।

उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत रहे अशोक मुखर्जी ने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।



‘ग्लोबल हेल्थ एंड फॉरेन पॉलिसी’ के एजेंडे के तहत अपनाए गए प्रस्ताव में स्वीकार किया गया कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और इसके लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।इसके लिए 21 जून का दिन चुना गया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है।

इसके बाद 2015 से विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने इस बार योग दिवस की थीम ‘हृदय के लिए योग’ और यूएन ने ‘जलवायु परिवर्तन के लिए योग’ रखा है।योग दिवस पर दुनिया के 190 देशों के 30 हजार जगहों पर कार्यक्रम हुआ।


WP-GROUP

प्रधानमंत्री मोदी रांची में जबकि केंद्र सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी विभिन्न स्थानों पर योग किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में लगभग 10 करोड़ लोग योग किया। दुनियाभर में योग करने वाले लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका है जहां लगभग तीन करोड़ लोग योग करते हैं।

यह भी देखें : 

आज इन राशियों का इनकम में होगा इजाफा… इन चार राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा…

Back to top button
close