हरिद्वार। प्रेमिका के साथ बेवफाई करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। बारात लेकर वह मंडप पर पहुंच गया था। उसी दौरान प्रेमिका को इसकी खबर लग गई। गुस्से से आग-बबूला हुई प्रेमिका शादी के मंडप पर पहुंच गई और दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।
इतना ही नहीं उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया।युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पड़ोस में ही रहने वाली लड़की से शादी करने के लिए आया था। इसकी खबर गर्लफ्रेंड को हो गई। उसने मंडप में ही दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी।
पिटाई के बाद गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को पुलिस के हवाले कर दिया। गर्लफ्रेंड ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रिलेशन बनाए।
गर्लफ्रेंड के मुताबिक, दोनों की दोस्ती करीब 3 साल पहले हुई थी। इससे पहले गर्लफ्रेंड की बातें सुनने के बाद स्थानीय लोग भी उसके पक्ष में हो गए। शादी के वेन्यू पर पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने ही दूल्हे को पुलिस को सौंप दिया। गर्लफ्रेंड ने मारपीट और प्रताडऩा के आरोप भी लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें :
भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश…उमस से लोग होते रहे परेशान…कृषि कार्य में जूटे किसान…
Add Comment