स्पोर्ट्स डेस्क। नॉटिंघम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। मैच रद्द होने से मैदान पर पहुंचे दर्शकों को काफी निराशा हुई।
शाम साढ़े सात बजे दोनों अम्पायर मैदान पर पहुंचे और मैदान की स्थिति का निरीक्षण किया। मैदान काफी गिला होने के कारण दोनों अम्पायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
आज सुबह से ही बादल लुका छिपी का खेल खेल रही थी। मैदान से जैसे ही कवर्स हटाए जाते हैं तो बारिश फिर से आ धमकती थी।
इससे फैंस के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। अब मायूस फैंस बारिश से बर्बाद हुए इस मैच की सारी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। कुछ तो आईसीसी को ट्रोल करने से भी नहीं कतराए।
यह भी देखें :
Add Comment