Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: पेयजल संकट: जनता कांग्रेस ने किया निगम कार्यालय का घेराव…मटकी फोड़ कर जताई नाराजगी…रिचा जोगी ने कहा…जनता गंदा और कीड़ेयुक्त पानी को कैसे पीए…

रायपुर। जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जल संकट को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता रिचा जोगी के नेतृत्व में भारी संख्या में यहां पहुंचे थे और जमकर किया प्रदर्शन।

जनता कांग्रेस ने मटकियां फोड़ कर नाराजगी जताई। इस दौरान आामक प्रदर्शन की वजह से निगम कार्यालय को बंद कर दिया गया था। जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकारी से मिलने की मांग कर रहे थे लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे।



इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए रिचा जोगी ने कहा कि पेजयल की समस्या को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी में नगर निगम द्वारा गंदा पानी का सप्लाई किया जा रहा है।
WP-GROUP

पानी से कीड़े निकल रहे हैं। इतनी गर्मी में हम 15 मिनट भी बगैर पानी पीए नहीं रह सकते हैं। राजधानी के सभी 70 वार्डों में गंदा और कीड़े युक्त पानी आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुक्त से हम मिलने के लिए यहां रूके हुए हैं लेकिन आयुक्त अभी तक बाहर नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि महापौर आकर हम से मिले। जब तक महापौर नहीं मिलेंगे हम यहां से हटने वाले नहीं हैं।

यह भी देखें : 

मंत्री मोहम्मद अकबर ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं…आमजन भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर रखी अपनी बात…

Back to top button
close