छत्तीसगढ़

ओडिशा के डोकारीघाटी जंगल में मुठभेड़, तीन महिला नक्सली ढेर

जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट जिले के नारायणपाटना के डोकारीघाटी जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं एक अन्य घायल हो गया।


खबर के मुताबिक इस क्षेत्र में माओवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कोरापुट जिला वोलंटरी फोर्स और विशेष अभियान दस्ते के जवानों ने मिलकर एक खोजी अभियान चलाया। इस दौरान आंध्रप्रदेश-ओडिशा जोनल स्पेशल कमेटी के कम से कम 20 माओवादियों से उनका सामना हो गया। माओवादियों ने इन पर गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों की जवाबी में तीन महिला माओवादियों की मौत हो गई और एक माओवादी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान अन्य माओवादी भागने में कामयाब रहे। सुरक्षा बलों ने वहां से काफी सामान और तीन रायफल्स बरामद किया है।

Back to top button
close