वायरल

क्या आपको भी है बर्गर खाने का शौक…तो जरूर पढ़ ले ये खबर…यहां बर्गर खाने के बाद शख्स का हो गया ये हाल…

तेजी से बढ़ रही आधुनिक जीवन शैली कभी-कभी लोगों के गले का फांस बन जाती है। वैसे ऐसी शिकायतें ज्यादातर तो नहीं मिलती, फिर हमें पैकेट बंद या फास्टफूड खाते समय कुछ सावधानियां तो जरूर बरतनी चाहिए। खैर, हम आपको यहां बता रहे हैं कि कैसे बर्गर खाने के तुरंत बादएक ऑटोरिक्शा वाला परेशान हो गया। और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, पुणे में बर्गर किंग के आउटलेट में पिछले सप्ताह कथित तौर पर बर्गर में कांच का टुकड़ा मिला, जिसे खाते ही शख्स के गले से खून बहने लगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
WP-GROUP

शिकायतकर्ता साजित पठान (31) ऑटोरिक्शा ड्राइवर है। वह दोस्तों के साथ पिछले बुधवार को लंच के लिए इस आउटलेट आए थे। उन्होंने बर्गर, फ्राइज और साफ्ट ड्रिंक ऑर्डर किया था।

लेकिन जब उन्होंने बर्गर का कौर मुंह में डाला तो उनके गले में दर्द हुआ खून आने लगा। उनके गले में कुछ अटक सा गया था। जब दोस्तों ने बर्गर को देखा उसमें ग्लास पीस मिले। वहीं बर्गर किंग का मैनेजर ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इनकार किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

यह भी देखें : 

शादी के सालभर बाद ही अनुष्का लगाने लगी क्लीनिक के चक्कर…प्रेग्नेंसी की उड़ने लगी खबर…पर अब सामने आई ये सच्चाई…

Back to top button
close