Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : चीफ जस्टिस के निर्देश के बाद दर्जनों सिविल जजों का तबादला आदेश जारी…देखें किन्हें कहां मिली पदस्थापना…

बिलासपुर/रायपुर। चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन के निर्देश पर सिविल जजों का थोक में तबादला आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल कार्यालय से जारी आदेश में सिविल न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रम न्यायाधीश राजनादगांव विवेक गर्ग को द्वितीय सिविल जज क्लास वन राजनादगांव, श्रम न्यायाधीश बिलासपुर गंगा पटेल को तृतीय सिविल जज क्लास वन बिलासपुर, श्रम न्यायाधीश अंबिकापुर दुलार सिंह को द्वितीय सिविल जज क्लास वन अंबिकापुर, श्रम न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश साहू को चतुर्थ सिविल जज क्लास वन रायपुर, श्रम न्यायाधीश महासमुंद श्रुति दुबे को द्वितीय सिविल जज क्लास वन मुंगेली में पदस्थ किया गया है।



श्रम न्यायाधीश दुर्ग यशोदा नाग को प्रथम सिविल जज क्लास वन एवं अतिरिक्त सीजेएम दुर्ग, श्रम न्यायाधीश कोरबा रूपनारायण पठारे को प्रथम सिविल जज एवं एडिशनल सीजेएम कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं बेमेतरा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मती ममता पटेल को एफ टीसी जज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी संजय अग्रवाल को एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट बेमेतरा और प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर प्रबोध टोप्पो को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट कोर्ट मुंगेली में पदस्थ किया गया है।
WP-GROUP

सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर मती किरण थवाईत को सरगुजा, बलरामपुर व् सूरजपुर में श्रम न्यायाधीश, अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश जसवाल को श्रम न्यायाधीश कोर्ट नंबर में पदस्थ किया गया है।

इनके क्षेत्राधिकार में राजस्व जिला रायपुर, रायपुर म्युनिसिपल काउन्सिल क्षेत्र, बिरगांव म्युनिसिपल, धरसींवा ब्लॉक आयेगा। इसके अलावा इनके पास कोर्ट नंबर दो जिसमे रायपुर एवं गरियाबंद का अतिरिक्त चार्ज रहेगा।



अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर गणेश राम पटेल को श्रम न्यायाधीश लेबर कोर्ट बिलासपुर एवं मुंगेली के पद में पदस्थ किया गया है। द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार श्याम सुंदर कश्यप को श्रम न्यायाधीश लेबर कोर्ट बलौदाबाजार-भाठापारा में पदस्थ किया गया है।

प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा प्रवीण कुमार प्रधान को श्रम न्यायाधीश कोरबा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी ग्रेगोरी तिर्की को श्रम न्यायाधीश धमतरी एवं उत्तर बस्तर कांकेर के पद में पदस्थ किया गया है। (एजेंसी)

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : बेटी की शादी में मेहमानों का स्वागत करने मेन गेट पर खड़े थे पिता…तभी नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया युवक…

Back to top button
close