वायरलव्यापार

बहुत बुरे दौर से गुजर रही ये इंडस्ट्री… 8 साल में आई सबसे बड़ी गिरावट… नौकरियों पर भी मंडरा रहा खतरा…

देश की ऑटो इंडस्ट्री इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। दरअसल, पैसेंजर व्हीकल और कारों की बिक्री की वजह से इंडस्ट्री को लगातार झटका लग रहा है। हालात यह है कि देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने पिछले तीन महीनों में अपना प्रोडक्शन लगभग 39 फीसदी घटा दिया है। जानकारों का कहना है कि अगर ऐसे ही हालात रहें तो नौकरियों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।



देश में पैसेंजर व्हीकल यानी यात्री वाहन की बिक्री में अप्रैल महीने में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह अक्टूबर 2011 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। अक्टूबर 2011 में बिक्री में 19.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
WP-GROUP

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री अप्रैल 2019 में 17.07 फीसदी गिरकर 2,47,541 इकाई रही। इसका मतलब यह हुआ कि अप्रैल में सिर्फ 2 लाख 47 हजार के करीब ही यात्री वाहनों की बिक्री हुई है। इससे पहले अप्रैल 2018 में 2,98,504 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।

यह भी देखें : 

OnePlus 7, OnePlus 7 Pro आज हो रहे हैं लॉन्च…ऐसे देखें LIVE…

Back to top button
close