वायरल

अगर आपको भी गप्पें मारने का शौक…तो हो जाइए सावधान…क्योंकि यहां गपबाजी करना है गैरकानूनी…पकड़े जाने पर लगता है जुर्माना और मिलती है ऐसा सजा…

फिलीपींस के बिनालोनान शहर में अफवाहों को रोकने के लिए नया नियम लागू किया गया है। इस कानून को शहर के मेयर रेमन गुइको ने पारित करवाया है, जो एक मई से लागू भी हो गया है।

फिलीपींस की राजधानी मनीला से 200 किलोमीटर दूर स्थित बिनालोनान में स्थानीय अधिकारियों ने गपशप या बेकार की बातें करने को गैरकानूनी बताया। अधिकारियों के मुताबिक, इसका लक्ष्य समुदाय में अफवाहों को रोकना है।



नए नियम के मुताबिक, पहली बार ऐसा करने पर 263 रुपए जुर्माना और 3 घंटे तक सडक़ का कचरा उठाने की सजा दी जाएगी। यह नियम स्थानीय स्तर पर लागू किया गया है। ऐसा इस वजह से किया गया है क्योंकि अफवाहों के चलते शहर में अपराध काफी बढ़ रहे थे।

ऐसा ही नियम बिनालोनान के पड़ोसी शहर मोरेनो में 2017 में लागू किया गया था। यहां कई स्थानीय लोगों पर 700 रुपए का जुर्माना और सडक़ों की जबरन सफाई के लिए दबाव बनाया गया था। लोग काफी परेशान हुए थे लेकिन नियम का सख्ती से पालन भी हुआ था।
WP-GROUP

बिनालोनान में नियम दोबारा तोडऩे पर जुर्माना बढ़ाने के साथ सजा का समय भी बढ़ाया जाएगा। ऐसे लोगों पर 1300 रुपए जुर्माना और 8 घंटे तक समुदाय की सेवा करनी होगी। हालांकि नियम में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन बातों को गप या बेकार की बातें करार दिया जाएगा। हालांकि, रात दस बजे के बाद लोग गपबाजी कर सकते हैं।

यह भी देखें : 

चर्चाओं में… ‘पीली साड़ी’ के बाद अब ‘नीली ड्रेस’ वाली पोलिंग अफसर…

Back to top button
close