जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला पुलिस ने पुजारी बनकर घूम रहे स्थायी वारंटी नक्सली पोडिय़म हड़मा को पेगड़ापल्ली के जंगल से गिरफ्तार किया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि थाना बासागुड़ा से उप निरीक्षक गोपाल सतपथी के हमराह जिला बल, 168केरिपु एवं कोबरा 210 का सयुंक्त बल एरिया डॉमिनेशन, नक्सली वारंटी एवं आरोपियों की पता तलाश में राजपेंटा, पेगड़ापल्ली की ओर रवाना हुआ था।
एरिया डॉमिनेशन के दौरान राजपेंटा में पुजारी की वेशभूषा में घूम रहे संदिग्ध से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम पोडियम हड़मा बताया जो स्थाई वारंटियों के रिकार्ड में होना पाया गया। पकड़ाया नक्सली हड़मा वर्ष 1994 में तेंदुपत्ता के फड़ में आगजनी के मामले में शामिल रहा है, जिसमें 02 स्थाई वांरट लंबित होना पाया गया।
यह भी देखें :
Add Comment