राजनांदगांव। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय और उसके समर्थकों के साथ कलक्टोरेट में संयुक्त कलेक्टर के साथ जमकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कलक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों के पास अपने पक्ष में समर्थन मांगने गए थे।
इस दौरान प्रत्याशी संतोष पांडेय को संयुक्त कलेक्टर रोहित व्यास ने रोक दिया। अधिकारी के रोके जाने के बाद प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थकों और संयुक्त कलेक्टर व्यास के बीच जमकर विवाद हो गया।
काफी देर तक हंगामा के बाद समर्थक शांत हुए। कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम ने भी कलक्टोरेट में मांगा समर्थन समर्थकों का कहना था कि प्रत्याशी जो कि अपने पक्ष में कर्मचारियों का समर्थन मांगने गए थे उसे रोकना उचित नहीं है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी भोला राम साहू भी कलक्टोरेट के दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों से समर्थन मांगने पहुंचे थे लेकिन इस पर कोई रोक टोक नहीं किया गया था। कलेक्टोरेट के बाद भाजपा प्रत्याशी पांडेय नगर निगम पहुंचे और कर्मचारियों से अपने पक्ष में समर्थन मांगे।
संयुक्त कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि प्रत्याशी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समर्थन मांगने दफ्तरों में जा रहे थे। आचार संहिता में अधिक संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचने पर आपत्ति की गई। विवाद जैसी कोई बात नहीं हुई।
यह भी देखें :
इंजीनियरिंग की छात्रा गई थी चेकअप के लिए…डॉक्टर की नियत हो गई खराब…करने लगा…
Add Comment