22 अप्रैल को होने वाली है ये अनोखी शादी…दूल्हा एक और दुल्हन दो… एक घर संभालेगी तो दूसरी नौकरी करेगी…कार्ड भी छप गए…

मुंबई के तलासरी में 22 अप्रैल को एक अनोखी शादी होने जा रही है। इस शादी में दूल्हा एक है और दुल्हन दो। यही नहीं, शादी से पहले ही इनके 3 बच्चे भी हैं। बता दें कि 26 वर्षीय युवक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
एक ही मंडप में होने जा रही शादी के लिए बाकायदा कार्ड भी छप गए हैं। दरअसल, सुतारपाडा निवासी संजय धागडा दो महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशन में रह चुका है और अब वह दोनों से शादी कर रहा है।
संजय ऑटो चलाता है। उसका 10 साल से एक लडक़ी बेबी से अफेयर था। बिना शादी किए दोनों साथ में रहने लगे। कुछ दिन बाद उसकी स्कूल की एक दोस्त रीना भी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। दोनों से संजय के तीन बच्चे हो गए। बच्चे बड़े होने लगे, तो उसने अब दोनों से शादी करने का फैसला किया है। 22 अप्रैल को वह दोनों के साथ शादी करने वाला है।
इस मामले में जब पुलिस से बात की, तो पुलिस का कहना था कि आदिवासी इलाकों में इस तरह के मामले होते रहते हैं। तीन बच्चे होने के बाद वह दोनों से एक साथ शादी करने वाला है और इसे लेकर दोनों महिलाएं भी खुश हैं। बता दें कि एक युवती उसका घर संभालती है, जबकि दूसरी वापी में एक कंपनी में नौकरी करती है।
यह भी देखें :
यहां डोरबेल खराब हो गई…तो लोगों ने दरवाजे खुलवाने लिख दी ऐसी पर्चियां…हो रहा वायरल….