Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: रायपुर : दिन दहाड़े व्यापारी को आरक्षक ने मारी गोली… मौत… व्यस्ततम रोड पर वारदात से राजधानी में हडक़ंप…

रायपुर। राजधानी के व्यस्तम रोड में शुमार पचपेड़ी नाका में मंगलवार दोपहर एक व्यापारी को गोली मार दी गई। घटना के बाद से इलाके में हडक़ंप है। व्यापारी सांई मोटर्स का संचालक संजय अग्रवाल है। वहीं बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद घायल व्यापारी को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]

वहीं गोली चलाने वाला पुलिस का आरक्षक बताया जा रहा है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने व्यापारी के कंधे और हाथ में दो फायर किया है।

यह भी देखें : 

लोकसभा प्रत्याशी घोषित होते ही बोली ज्योत्सना…महंत जी का साथ है तो डर किसी का नहीं…

Back to top button
close