वायरलस्लाइडर

VIDEO देखकर आप भी कह उठेंगे- ये है रियल बाहुबली… 9 साल का लडक़ा रेस में गिर पड़ा…फिर उठकर भागते घोड़े पर ऐसे लगाया लगाम… फिर शुरू हुई दौड़….

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक 9 साल के लडक़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लडक़ा बिना किसी प्रोटेक्शन के तेज रफ्तार से दौड़ते हुए घोड़े की सवारी करता दिख रहा है। यह वीडियो एक रेस का है। लडक़ा अपने घोड़े के साथ रेस में सबसे आगे था कि अचानक दोनों गिर जाते हैं।

जमीन पर गिरने के तुरंत बाद घोड़ा वापस खड़ा हो जाता है और रफ्तार का खेल बरकरार रखते हुए फिर से बिना घुड़सवार के दौडऩे लगता है। हालांकि लडक़ा यहां हार नहीं मानता वह एक मोटर साइकिल पर सवार होता है और दोबारा घोड़े के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह दौड़ते हुए घोड़े पर दोबार सवार होता है।





WP-GROUP

यहां हम किसी फिल्म के सीन का जिक्र नहीं कर रहे हैं बल्कि यह एक असल घटना है। नीचे आप घटना का वीडियो देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी एक खास बात ये भी है कि इसके बैकग्राउंड में फिल्म बाहुबली की म्यूजिक डाला गया है।

यह वीडियो आपको हैरान कर सकता है और जाहिर तौर पर लोग इस क्लिप को देखकर हैरान हुए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना केरूर गांव, चिक्कोडी तालुक, बेंगलुरु की है। नीचे आप इस वीडियो के बारे में लोगों के कमेंट देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के ही दिन से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। साथ ही शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं।

यह भी देखें : 

प्यार में छिप-छिप के मिलने का मजा कुछ और है…देखिए आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी…गांववालों ने…

Back to top button
close