रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर पहुंचने पर उनका यहां के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम से संबंधित विषय सर्वजन स्वास्थ्य का अधिकार कार्यशाला में शामिल पहुंचे। यहां राहुल विशेषज्ञों की राय ले रहे है। यह कार्यशाला एक होटल में चल रही है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने में लगी हुई है। कांग्रेस यूनिवर्सल हेल्थकेयर को कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकती है। यूनिवर्सल हेल्थकेयर पर पूरी दुनिया में चर्चा है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ केअर को लागू किया जाएगा और मुख्यमंत्री ने बजट में प्राधान किया है। कार्यशाला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया व स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर्स और समाज के अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित हैं। कार्यशाला के बाद राहुल ओडिशा के बरगढ़ रवाना हो जाएंगे, जहां उनकी चुनावी सभा होगी।
यह भी देखें :
Add Comment