रायपुर। भाजपा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी का भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित थे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समुचा राष्ट्र प्रगति के पथ पर मजबूती से अग्रसर है। उनके नेतृत्व में फिर से हम केन्द्र में सरकार बनाएंगे। मोदी मिशन ही हमारा मिशन है। उन्होंने प्रदेश भर से आये कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की उम्मीदों में सदैव खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संगठन के प्रमुख होने के नाते सांसद विक्रम उसेंडी बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा संगठन की मजबूती से हमारी विजय निश्चित है। इस दिशा में वे सदैव अनुकरणीय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 का 11 लोकसभा हमारा लक्ष्य है हमारी जीत निश्चत है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी के नारा देने वाली पार्टी अब कर्जदारी व लाचारी वाली पार्टी हो गई है। शराब बंदी से लेकर हर मोर्चे पर सरकार असफल है, आने वाले समय में जनता जरूर जवाब देगी।
यह भी देखें :
VIDEO: देशी कट्टा ताने आत्महत्या करने की कोशिश…विडियों हुआ वायरल
Add Comment