नई दिल्ली। एक युवक अपनी पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता था। इसके लिए वह पत्नी पर काफी दिनों से दबाब डाल रहा था। लेकिन उसने मना कर दिया तो वह नाराज हो गया और चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह फेंक दिया। पुलिस ने व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए युवती की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त को वेस्ट सागरपुर के बरात घर के पास एक महिला की लाश बोरी में बंद मिली थी। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए इलाके में करीब पांच हजार पाम्पलेट लगवाए।
दिल्ली व देश के अन्य राज्यों की पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप पर उसका फोटो डाला। 17 अगस्त को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि फोटो उसकी रिश्तेदार फातिमा सरदार का है।
वह 24 परगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और पति जलील शेख के साथ दिल्ली में रहती थी।
एसआई अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में एक टीम ने शेख के फोन को सर्विलांस पर लगाया। इससे पता चला कि वारदात के बाद वह पश्चिम बंगाल चला गया है। पुलिस ने फातिमा सरदार के परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। उसके परिजनों ने 21 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर शव की पहचान की।
उधर, पश्चिम बंगाल पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि जलील अपने गांव से फरार हो गया है। 28 अगस्त को उसे उस समय दबोचा गया, जब वह अपनी बाइक बेचने के लिए बालीगंज रेलवे स्टेशन आया था। जलील की एक पत्नी पश्चिम बंगाल में है।
आरोपी ने बताया कि उसकी दो शादी हुई थीं। उसकी एक पत्नी पश्चिम बंगाल में रह रही है। फातिमा सरदार से शादी करने से पहले वह छह-सात साल तक उसके साथ दोस्त की तरह रहा।
2014 में फातिमा सरदार के परिवारवाले दिल्ली आए और फिर दोनों ने शादी कर ली। वह 7-8 माह से सागरपुर में पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था। वह फातिमा से देह व्यापार कराना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था। उसने गुस्से में आकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
यह भी देखें :
CM के पिता नंदकुमार बघेल हुए घायल…बाथरूम में पैर फिसलने के दौरान आई गंभीर चोटे…
Add Comment