
रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश भर में गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया है। दो दिन तक जिस गति से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी उससे लगा कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा लेकिन अब मौसम की दिशा दक्षिणी हो जाने से राहत की खबर है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। अभी जिस तरह अधिकतम तापमान रिकार्ड किया जा रहा है, वह स्थिर रहेगा। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राजनांदगांव में सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार गर्म हवा के कारण लोगों को गर्मी सता रही थी।