क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

दोस्त की पत्नी के साथ गंदी हरकत करना पड़ा महंगा…रास्ते से ही हटा दिया…आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी। बेलोरा हत्या की गुत्थी पुलिस ने 36 घंटे के भीतर ही सुलझा ली है। शराब के नशे मृतक योगेन्द्र साहू ने आरोपी लोमश धु्रव की पत्नी से छेड़छाड़ किया था। जिस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो दिन पहले बेलोरा के छटवा तालाब किनारे छिपली निवासी हमाल योगेन्द्र साहू की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस हत्या की आशंका के चलते बेलोरा, छिपली के दर्जनभर से ज्यादा लोगों से पूछताछ की थी। गांव में मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया गया था। इस बीच मृतक के संबंध में पुलिस को एक अहम सुराग मिला।



योगेन्द्र साहू 3 फरवरी को ग्राम बेलोरा मडंई आया था। इस दौरान दोस्त पिन्टू, धर्मेन्द्र, गोपी के साथ गोपी के छोटे भाई लोमश धु्रव की बाड़ी में बैठकर शराब पी थी। योगेन्द्र को ज्यादा नशा हो गया और नशे की हालत में उसने लोमश की पत्नी से छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी लोमश को हुई तो दोनों के बीच विवाद हुआ।

उस समय किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया। रात को योगेन्द्र अपने घर लौट रहा था तभी गांव के तालाब के पास पीछे से लोमश ने लकड़ी से उसके सिर पर जोर से प्रहार कर दिया। ताबड़तोड़ दो बार से योगेन्द्र वहीं ढेर हो गया। पुलिस ने आरोपी लोमश धु्रव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी देखें : 

BoyFriend के लिए छात्रा ने बनाई अश्लील वीडियो क्लिप…लेकिन सहेली ने कर दी ऐसी हरकत…

Back to top button