वायरल

इस वहशी डॉक्टर की करतूत सुनकर दहल जाएंगे…इलाज के नाम पर 156 को लड़कियों को बनाया शिकार…

अमरीका में जिमनास्टिक से जुड़े एक डॉक्टर की करतूत सुनकर आप दहल जाएंगे। दरअसल, इस डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 150 से ज्यादा लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। डॉक्टर को जिंदभीभर कैद की सजा सुनाई गई है। इस डॉक्टर का नाम लैरी नासर है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, लैरी नासर इलाज के नाम पर युवतियों का यौन उत्पीडऩ करता था। जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब तक वो 150 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका था। जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉक्टर लैरी नासर को अमेरिका की एक शीर्ष अदालत ने ताउम्र कैद की सजा सुनाई थी।

बताया जा रहा है कि ये घटना जनवरी 2018 की है। अमेरिका की अदालत में डॉक्टर लैरी नासर को पेश किया गया। उस पर इल्जाम था कि उसने इलाज के नाम पर कई युवतियों का यौन उत्पीडऩ किया है।



उसने कई लड़कियों को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया है। हर किसी की निगाहें पर मिशिगन कोर्ट की जज के फैसले पर थी। भरी अदालत में जज ने फैसला सुनाया। अमेरिका में जिम्नास्टिक से जुड़े डॉक्टर लैरी नासर को जिंदगीभर कैद की सजा सुनाई गई।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इस डॉक्टर के खिलाफ शुरूआत में सिर्फ सात महिलाओं ने केस दर्ज कराया था। लेकिन जैसे ही मामले ने तूल पकड़ 156 महिलाएं सामने आ गई। वहीं अदालत की कार्रवाई लगातार सात दिनों तक चली। कोर्ट में पीडि़तों ने डॉक्टर की गंदी हरकतों को बताया।

वहीं सजा सुनने का बाद डॉक्टर लैरी नासर ने कहा- पिछले सात दिनों से वह महिलाओं का बयान सुनकर अंदर तक दहल गए हैं. इस बात ने उनके दिल को झकझोर दिया है. वह अपने क्लाइंट का अच्छे से इलाज किया करते थे. यही वजह है कि वे बार-बार उनके पास आते थे, लेकिन मीडिया ने मामले को अलग रंग दे दिया।

यह भी देखें : 

PUBG, फोर्टनाइट, हिटमैन हैं हिंसक Video Games, बच्चों को बना रहे मानसिक बीमार – दिल्ली सरकार

Back to top button
close