रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस की पैठ बढ़ाने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में एक विशाल आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर एकाउंट में भोजपुरी भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा है का हाल बा बिहार? सब ठीक बा न? आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। एकदम गरदा उड़ा देना है।
छत्तीसगढ़ में मिले स्पष्ट जनादेश और 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा की करारी हार से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने अब अपना ध्यान लोकसभा चुनाव पर केन्द्रित कर दिया है। बिहार में सीटों के बंटवारे और अधिकांश सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बना ली है।
इसी रणनीति के तहत आज पटना के गांधी मैदान में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शिरकत कर रहे हैं। सीएम श्री बघेल ने बिहार की जनता के लिए अपने ट्वीटर एकाउंट में भोजपुरी भाषा में ट्वीट कर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
श्री बघेल ने अपने एकाउंट में पोस्ट किया है, का हाल बा बिहार? सब ठीक बा न? गंगा मईया और बिहार की जनता के गोर लागी। आज आप सभी से पटना के गांधी मैदान में मुलाकात होगी, राहुल गांधी जी को सुनने के लिए आप लोग तैयार हैं न? आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है।
एकदम गरदा उड़ा देना है। कांग्रेस ने आज होने वाले इस आमसभा को जनआकांक्षा रैली का नाम दिया है। इस आमसभा में प्रियंका गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ ही बिहार के अधिकांश नेता शामिल होने वाले हैं।
का हाल बा बिहार?
सब ठीक बा न??
गंगा मईया और बिहार की जनता के गोर लागी।
आज आप सभी से पटना के गांधी मैदान में मुलाकात होगी। @RahulGandhi जी को सुनने के लिए आप लोग तैयार हैं न?
आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। एकदम गरदा उड़ा देना है।#जन_आकांक्षा_रैली
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 3, 2019
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी के साथ पटना के लिए रवाना हुए भूपेश बघेल
Add Comment