भिलाई। सामाजिक संस्था प्रनाम के माध्यम से निर्मल ज्ञान मंदिर,नेहरू नगर,भिलाई के वार्षिक महोत्सव के दौरान इस बार भी 8 सदस्यों द्वारा एकसाथ देहदान किए जाने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। गत वर्ष भी इसी कबीर आश्रम से 9 लोगों के देहदान किया था।
अभी तक आश्रम के कुल 67 सदस्यों द्वारा देहदान की मिसाल प्रस्तुत की जा चुकी है। इनमें से 2 देहदानी स्व.वेदकुंवर साहू और स्व.केजाबाई साहू की पार्थिव काया मानवता के नाम चिकित्सा अध्ययन हेतु समर्पित की जा चुकी है।
देहदान हेतु प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा 2008 से की जा रही पहल से प्रेरित होकर कबीर आश्रम के सदस्य इस मानवसेवार्थ सत्कर्म से जुड़ रहें हैं। आश्रम स्वर्ण जयंती पर आयोजित 3 दिवसीय दिव्य अध्यात्मिक सत्संग समारोह के दौरान देहदान हेतु विषेष सत्र के दौरान देहदान हेतु प्रनाम के पवन केसवानी से संपर्क कर अपनी इच्छा प्रकट की ।
इसके पश्चात् मंच पर उपस्थित संत निष्ठा साहेब से 8 देहदानियों द्वारा आशीर्वाद लेने के पश्चात् अपनी देहदान की वसीयतें संत जी के माध्यम से प्रनाम के पवन केसवानी को सौंपी। देहदान का संकल्प लेने वाले 8 प्रबुद्धजनों में 2 दंपत्ति शामिल हैं।
जिसमें ग्राम खम्हरिया से पीलालाल चेलक उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला चेलक ,कोहका से विनोद कुमार साहू उनकी पत्नी श्रीमती बिटावन साहू, नेहरू नगर से श्रीमती निर्मला साहू,ग्राम पुरदा से श्री भीखमलाल साहू,ग्राम खम्हरिया भिलाई से कु.दामिनी डेहरिया कोहका से श्रीमती रामबाई साहू सहित कबीर आश्रम के 8 आध्यात्मिकजन देहदान के पुनित कार्य में शामिल हो गए हैं।
प्रनाम संस्था के अध्यक्ष पवन केसवानी और उनकी टीम 11 वर्षों से देहदान जैसे पुनित कार्य हेतु समर्पित है।
मानवता की इस अदभूत मिसाल के साक्षी उपस्थित प्रमुखजनों में आत्माराम साहू,रमेश भारती,बिमान भट्टाचार्य,मतरूराम साहू,जीएल साहू,रामाधर साहू,डॉ.हीरालाल साहू,गौकरण लाल साहू,षिव कुमार साहू,डॉ.घासीराम साहू,अयोध्या प्रसाद साहू,प्रेमादास साहू,फकीराराम साहू,मंथिर साहू,देेवेन्द्र लहरी,राकेश साहू सहित प्रनाम के अनेक स्वयंसेवकगण भी उपस्थित थे।
यह भी देखें : VIDEO: लईका मड़ई ने CM की बचपन की यादें ताजा कर दी…अपने आप को रोक नहीं पाए और चलाने लगे भंवरा…गोटा भी खोला…
Add Comment