अन्य

सामाजिक पहल…छात्र-छात्राओं को मिलेगा नि:शुल्क खाना…मनोज यादव करेंगे रहने की व्यवस्था…

दुर्ग। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करना कोई आसान काम नहीं होता है। लेकिन दिल से चाह कर नि: स्वार्थभाव से अगर यह कार्य किया जाए। तो वास्तव में कई लोगों की जीवन राह आसान हो जाती हैं। आर्थिक, सामाजिक, मानसिक रूप से पीडि़त लोगों को अगर किसी सामाजिक कार्यकर्ता का साथ मिल जाए तो सारी मुश्किलें आसान हो जाती हैं।

ऐसे ही एक सामाजिक कार्यकार्ता बोरसी, जिला दुर्ग के रहने वाले मनोज यादव हैं। जो अपने लिए नहीं सदैव दुसरों के तकलीफों में खड़े होने का कार्य पहले करत हैं। सामाजहित को ध्यान में रखते हुए कई कार्य इनके द्वारा किया जा चुके हैं।

मनोज यादव ठेठवार सामाज के पदाधिकारी होने के साथ-साथ भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्व में पार्षद चुनाव में भाग्य अजमाया था। वहीं यादव अब एक ऐसी पहल कर रहे हैं। जो वर्तमान में इसकी जरूरत हैं।



वो है बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं का जो शासन द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लेने आते। जिन्हें रूकने-खाने-पीने जैसे मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होती है और इसी बीच इन बेरोजगारों का हजारों रूपए इसी में खर्च हो जाता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मनोज ने एक नई पहल की है जिसमें यादव समाज के बच्चें जो राज्य से हो और परीक्षा देने दुर्ग-भिलाई आते है उन्हें रहने, खाने की पूरी सुविधा दी जाएगी। जो पूर्णत: नि:शुल्क होगा।

यह भी देखें : NSUI के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री…जल्द हो सकते है छात्र संघ चुनाव…बघेल ने दिए संकेत…वापस होंगे दर्ज राजनितिक मामले 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471