छत्तीसगढ़सियासत

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित झांकी में नहीं दिखेगा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन-घनश्यामराजू तिवारी

रायपुर। राष्ट्र्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में भारत की अनेकता में एकता तथा देश के जांबाज सैन्य शौर्य एवं विभिन्न राज्य अपनी गौरवगाथा तथा परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली झांकी आयोजित करती है मगर छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है, कि इस वर्ष राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी जैसे राष्ट्र्रीय पर्व पर छत्तीसगढ़ की झांकी को प्रस्तुतिकरण के अवसर प्राप्त नहीं होगा।



यदि कंडेलनहर सत्याग्रह की झांकी दिल्ली में प्रदर्शित होती तो छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई और गांधी के प्रवास की जानकारी सबकों मिलती। छत्तीसग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्र्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी ना मिल पाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भाजपा की सरकारों का गांधी और राज्य के प्रति से सरोकर नहीं होने ओर अपनी नैतिक जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता का नतीजा है। इस वर्ष छग राज्य में महात्मा गांधी के कंडेलनहर सत्याग्रह से झांकी का प्रदर्शन होना जो था अब नही हो पायेगा।

यह भी देखें : पांच माह में 5 हजार से अधिक ऑपरेशन… स्वास्थ्य वाणी 104 को मिल रही है अभूतपूर्व सफ लता…350 लोगों ने इस सेवा का उठाया लाभ-आर.प्रसन्ना, स्वास्थ्य आयुक्त

Back to top button
close