वायरल

अजीबोगरीब कपड़े पहनकर बंदरगाह पहुंची थी महिला…लड़खड़ाते देख हुआ शक…तलाशी ली तो हैरान रह गए अधिकारी…

ताइवान के किनमेन शहर में एक महिला अजीबोगरीब कपड़े पहनकर बंदरगाह पहुंच गई थी। उसका पहनावा देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब महिला के स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स (एक प्रकार के चूहे) निकले।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, महिला अपने स्कर्ट के अंदर ये चूहे छुपाकर ले जा रही थी। महिला का कहना था कि वो इन गर्बिल्स को अपने दोस्तों के लिए चीन से लेकर आई थी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि उसके दोस्त कौन थे। तटरक्षक बल के मुताबिक, गर्बिल्स की तस्करी के आरोप में 60 वर्षीय वु नामक महिला को किनमेन के शुइतोउ बंदरगाह से गिरफ्तार कर लिया गया है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जो स्कर्ट पहन रखा था, वो काफी फुली हुई नजर आ रही थी। साथ ही वो पोर्ट पर सही से चल भी नहीं पा रही थी। ये देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने महिला के कपड़ों की जांच की।

हैरान करने बात तो ये है कि महिला जिन गर्बिल्स को अपने स्कर्ट के अंदर छुपाकर ले जा रही थी, वो सभी जिंदा थे। महिला ने उन गर्बिल्स को छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर अपने पैरों में बांध रखा था और उसे स्कर्ट से ढंके हुए थी।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : मेडिकल स्टोर में काम करने वाली युवती से अनाचार 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471