रायपुर। स्वास्थ्य आयुक्त आर. प्रसन्ना ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चरोदा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से अंत: रोगी, बाह्य रोAगी की भी जानकारी ली। प्रसन्ना ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों से गुणवत्तायुक्त सेवायें देने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. ठाकुर व जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रसन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र -झीट में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सी.जी.एम.एस.सी. के सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्डों व माईनर ओ.टी. तथा अंत: रोगी कक्ष को देखा।
यह भी देखें : नगर पंचायत सीएमओ और उपअभियंता निलंबित…राज्य शासन ने जारी किया आदेश
Add Comment