वायरल

पति घर पर नहीं था, ससुर की बिगड़ी नीयत…बहू के साथ किया घिनौना काम…गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात…फिर की गंदी हरकत…

देहरादून में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार डीएम कार्यालय के पूर्व स्टेनो की पुत्रवधू ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। परिवार वाले उसे किसी न किसी बात को लेकर तंग कर रहे थे। इस बीच एक दिन जब उसका पति बाहर गया तो ससुर ने उससे दुष्कर्म किया।


जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसके गर्भ का लिंग परीक्षण कराया, जिसमें लडक़ी होने का पता चला। इस पर पति ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया। इसके बाद भी एक दिन उसके ससुर ने दोबारा महिला से दुष्कर्म किया। इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला शादी बचाने को ससुराल में रह रही थी। लेकिन, जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

यह भी देखे : (रायपुर) कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार…छत्तीसगढ़, शिवनाथ, सारनाथ, संपर्क क्रांति लेट…यात्री परेशान… 

Back to top button
close