रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को मंत्री मंडल में स्थान नहीं दिया गया। जिससे समाज में विरोध को सुर उठने लगे हैं। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संचित तिवारी ने बताया की अभनपुर छेत्र मे चंद्रशेखर साहू पूर्व कृषि मंत्री की गैर मौजदूगी मे भी प्रदेश के किसानो को यह भरोसा था की धनेन्द्र, चंद्रशेखर साहू की कमी को पूरा करेगे।
लेकिन पूर्व कृषि मंत्री के छेत्र मे वर्तमान कांग्रेस सरकार ने वरिष्ठ विधायक धनेद्र साहू , सत्यनारायण शर्मा की उपेक्षा कर सिर्फ अभनपुर ही नही बल्कि रायपुर लोकसभा मे जनता को यह बता दिया की रायपुर की जनता से उनका कोई वास्ता नही हैं। रायपुर लोकसभा सांसद रमेश बैस के सामने सरेंडर कर चुके भूपेश बघेल जो पूर्व मे बैस से चुनाव हार चुके हैं।
उन्होंने यह माना (मंत्री मंडल से प्रतीत हो रहा )की रायपुर जीतना मुश्किल है इस लिए राजधानी रायपुर को मंत्री मंडल मे प्राथमिकता नही दी गई। इससे स्पष्ट है कि भूपेश बघेल केवल और केवल अपना सिक्का चलाने के लिए कई वरिष्ठों को दर किनार कर पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों की नराजगी लोकसभा में दिखने को मिलेगी जिसके चलते लोकसभा चुनाव मे भाजपा फिर इस बार पूरी की पूरी सीट जनता के द्वारा चुनी जायेगी।
यह भी देखें : भाजपा ने जारी की 18 प्रदेश प्रभारियों की सूची…जैन होंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी…लोकसभा चुनाव की तैयारी
Add Comment