Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

जरूरी : इन इलाकों में न जाएं… यह हैं रायपुर शहर के कंटेनमेंट जोन…

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार अब तेजी के साथ हो रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों सहित रायपुर शहर में भी कंटेनमेंट जोन की संख्या इसी के साथ बढती जा रही है। नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कई इलाकों को सील कर उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इन इलाकों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों के यहां आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस को भी इन इलाकों में सुरक्षा के मद्​देनजर तैनात किया गया है।

जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, उनके पांच सौ मीटर के दायरे को तत्काल कंटेनमेंट जोन जिला प्रशासन द्वारा घोषित किया जा रहा है। सफाई मित्रों का दल यहां सैनिटाईजेशन के काम में लगा हुआ है। इन इलाकों में किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। यहां सभी आवश्यक सेवाओं को घर पहुंच सुविधा के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी शहर में कुल मिलाकर 24 घोषित कंटेनमेंट जोन हैं।



शहर के कंटेनमेंट जोन
कबीर नगर: जे.पी.(गोल)चौक से दशहरा मैदान तक, पश्चिम में सिद्धि विनायक चौक से तिरंगा चौक तक और उत्तर में कबीर नगर मुख्य मार्ग से बड़ा उद्यान तक।

देवपुरी: पूर्व में हिमालयन हाइट्स फेस-02 मैन गेट-03 और मेन गेट,उत्तर-पूर्व में हिमालयन हाइट्स मेन गेट-02,दक्षिण-पूर्व में हिमालयन हाइट्स में गेट-01को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा।

रामसागरपारा: उत्तर-पूर्व में राजेन्द्र शर्मा का मकान,पश्चिम में दिनेश खंडेलवाल का मकान और दक्षिण में गुरुकृपा टेंट सप्लायर के सामने शनि मंदिर।
बिरगांव: पूर्व में प्रिंस किराना के सामने और सिन्हा के मकान के पास, पश्चिम में सुरेश भारती का मकान और नाला के पास,उत्तर में सूरज किराना स्टोर्स और दक्षिण में रामचरण साहू का मकान। इतवारी बाजार रोड और बस्ती का इलाका।

देवेंद्र नगर सेक्टर-5: मंडी गेट रोड, सेक्टर-5 का इलाका, मार्केट रोड।

फाफाडीह कुम्हारपारा: कुम्हारपारा, रमण मंदिर वार्ड व हनुमान मंदिर रोड।

देवपुरी गेलाराम नगर: देवपुरी रोड और गेलाराम कॉलोनी।

उरला मेटल पार्क रोड: मेटल पार्क रोड स्थित बस्ती का हिस्सा।

सड्‌डू कॉलोनी: बीएसयूपी काॅलोनी, सड्डू सेक्टर एरियर, कैपिटल होम्स।

सांईनगर: नईदुनिया कार्यालय के आगे, भाटापारा, फाफाडीह की सड़क।

कैलाश नगर: मेटल पार्क रोड, कैलाश नगर और आसपास का इलाका।

रावांभाठा बांधा तालाब: बस्ती इलाका और आरटीओ दफ्तर के पीछे।

दोंदे खुर्द: दोंदे खुर्द बस्ती और आसपास का इलाका।

चंगोराभाठा: काली मंदिर रोड, पार्षद का घर और चंगोराभाठा बस्ती।

प्रीतम नगर: टीचर कॉलोनी पुलिस, अशोक नगर रोड और प्रीतम नगर।

गुरुमुख नगर: न्यू राजेंद्र नगर, केनाल रोड और बस्ती का इलाका।

रावांभाठा: आरटीओ दफ्तर के पीछे का हिस्सा।

गणपति स्टील: उरला गणपति फैक्ट्री और लेबर क्वार्टर।

Back to top button
close