पता पूछने के बहाने रास्ते से गुजर रही लड़कियों को रोकता है ये शख्स और करता है ऐसी शर्मनाक हरकत….

फरीदाबाद। दिल्ली नंबर की स्पलेंडर बाइकसवार एक युवक से शहर की लड़कियां डरी हुई हैं। युवक पता पूछने के बहाने रास्ते से गुजर रही लड़कियों को बहाने से रोकता है, फिर जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखाता है। बीते 4-5 दिनों से युवक सेक्टर-31 थाना एरिया के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में यह शर्मनाक हरकत कर रहा है।
रविवार को सेक्टर-31 की एक कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। युवक की हरकतों के चलते लड़कियां घर से बाहर निकलने से बच रही हैं। वहीं, पैरंट्स भी बच्चों को अकेले घर से नहीं निकलने दे रहे हैं।
रविवार को भी आरोपित को एक लडक़ी ने स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में देखा, लेकिन जब तक वह पैरंट्स को बुलाने घर आई, वह मौके से भाग निकला। डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की कोशिश आरोपित को पकडऩे की है। ऐसा कोई भी व्यक्ति कहीं दिखे तो सूचना दें।
यह भी देखें : अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए इस लड़की ने किया ऐसा काम कि घरवाले रह गए हैरान….