रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एतिहासिक जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार नाम को लेकर चर्चा चलती रही। भूपेश और टीएस. सिंहदेव के साथ-साथ ताम्रध्वज साहू का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था। वहीं देरशाम विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होने का इंतजार किया जा रहा था। राहुल गांधी ने शक्ति ऐप के जरिए प्रदेश के कार्यकार्ताओं से मुख्यमंत्री को लेकर उनका मत जानने की कोशिश भी की गई।
फिलहाल विधायक दल की बैठक राजधानी के एक होटल में देररात तक चली। विधायकों के साथ लगातार घंटो चर्चा चली। लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंश बरकरार रखा गया हैं। पर्यवेक्षक मल्लिकाअर्जुन खडगे ने कहा कि राहुल गांधी निर्णय करेंगें की मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा राहुल के आदेशों का पालन करते हुए एक-एक विधायकों से उनकी राय लेगें। उसके बाद दिल्ली में जाकर राहुल गांधी के समक्ष विधायकों की बात को रखेंगें उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।
यह भी देखे: कौन बनेगा मुख्यमंत्री…विधायकों से हो रही चर्चा
Add Comment