Breaking Newsवायरलसियासतस्लाइडर

(बड़ी खबर): मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से आगे…करूणा शुक्ला पीछे…बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस….75 सीटों का रुझान- कांग्रेस 50, भाजपा 19 अन्य 6

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती रुझानों में कांग्रेस भाजपा से काफी आगे चल रही है। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस की करूणा शुक्ला पीछे चल रही हैं। अब तक 75 सीटों का रुझान सामने आया है, जिसमें कांग्रेस 50, भाजपा 19 अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया था, जिसके नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर है।
बता दें कि बीजेपी के रमन सिंह लगातार 3 बार से यहां मुख्यमंत्री हैं। 2013 के चुनाव में बीजेपी को 49 सीटें मिली थीं, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि दोनों पार्टियों के बीच 1 फीसदी से कम वोट शेयर का अंतर था।

Back to top button
close