अंबिकापुर। छेड़छाड़ के मामले में बर्खास्त पुलिस जवान ब्राउन शुगर बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। जवान के साथ एक व्यपारी भी था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सरगुजा पुलिस ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सरगुजा क्षेत्र में नशे के सौदागरों की सक्रियता की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो युवक अरविंद मिश्रा एवं संत अगारिया को करीब 3 लाख कीमत का ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों में अरविंद मिश्रा सरगुजा में ही पहले कास्टेबल के पद पर पदस्थ था, जिसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
अरविंद पर एक युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप था। बर्खास्तगी के बाद अरविंद नशे के कारोबार में घुस गया। पुलिस दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह भी देखें : ओडिशा में काम दिलाने 6 युवकों को बनाया बंधक…कुछ ही घंटे में पुलिस ने छुड़वाया…
Add Comment