ओडिशा के मयूरभंज जिले के जंगल के पास ही रहने वाले एक शख्स के घर में छोटा-मोटा नहीं बल्कि 19 फीट का कोबरा मिला, जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए।
दरअसल, बालीपाल गांव के रहने वाले रूहिया सिंह अपने घर के अंदर बेड पर आराम से सो रहे थे।
इसी बीच उन्हें बेड के नीचे कोने में एक छिपा हुआ सांप दिखाई दिया। पहले तो उन्हें लगा कि वो कोई छोटा-मोटा सांप होगा, लेकिन जब उन्होंने झुककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। वो एक 19 फीट लंबा कोबरा था।
इतने बड़े कोबरे को देखते ही वो तुरंत घर के बाहर भागे और लोगों को मदद मांगने लगे। इसके बाद लोगों ने भी घर में जाकर देखा तो वो भी 19 फीट लंबे कोबरे को देखकर दंग रह गए।
हालांकि बाद में गांववालों ने इसके लिए वन विभाग से मदद मांगी, जिसके बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। यह कोबरा इतना बड़ा और खतरनाक था कि उसे पकडऩे में रेस्क्यू टीम के भी पसीने छूट गए। अंतत: वह पकड़ में आ ही गया।
यह भी देखें : ठंड से बचने ओवन में बैठ गया ये बच्चा…अचानक लॉक हो गया दरवाजा…जलने की दुर्गंध से दौड़े परिजन…नजारे देखर उड़ गए होश…
Add Comment