प्रदेश में 31 हजार 106 HIV संक्रमित…ART दवा नि:शुल्क…ICTC से जानना चाहिय स्थिति-डॉ.साहन

रायपुर। प्रदेश में 31 हजार से अधिक एचआईवी संक्रमित मिलने की वजह जागरूकता कार्यक्रम मनाया जा रहा है। संचालक महामारी नियंत्रक व परियोजना संचालक, नियंत्रण समिति के डॉ. आर.आर. साहनी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 33 लाख 68 हजार 15 लोगों की एचआईवी परामर्श व जांच करने पर कुल 31 हजार 106 एचआईवी संक्रमित पाये गये।
जिसमें 24 हजार 4 सौ 49 एआरटी केन्द्र में पंजीकृत है। 13 हजार 4 सौ 46 एचआईवी संक्रमित एआरटी केन्द्र से नि:शुल्क दवा ले रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2003 में कुल 3 हजार 3 सौ 95 लोगों की एचआईवी जांच की गई। जिसमें 37 एचआईवी संक्रमित पाये गये। इस वर्ष 2018 का एचआईवी, एड्स का थीम know your hiv status है। पूरे विश्व में करीब 3 करोड़ 69 लाख एचआईवी से पीडि़त हैं। भारत में लगभग 21 लाख लोग इस समस्या से पीडि़त है। लाईलाज होने के कारण एड्स आज विश्व में गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है।