मुंबई में नाबालिग लडक़े से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। 22 साल की एक महिला को 17 साल के लडक़े साथ यौन उत्पीडऩ के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी लडक़े के मां की रिपोर्ट पर हुई है।
एफआईआर में कहा गया कि महिला ने बहसा-फुसलाकर उसके बेटे को अपने कब्जे में कर लिया है। इतना ही नहीं वो महिला उनके ही घर में रहने लगी और विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी दे रही है। आपको बता दें कि चाइल्ड मैरेज ऐक्ट के तहत लडक़े की उम्र 21 या इससे अधिक और लडक़ी की उम्र 18 या इससे अधिक होनी चाहिए।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, गिरफ्तार महिला ने अदालत को बताया कि उन दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों के बीच संबंध सहमति से बने थे। उनकी एक पांच महीने की बच्ची भी है। महिला ने कहा कि वह और लडक़ा दोनों रिलेशनशिप में थे और उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। महिला ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। महिला ने दावा किया कि दोनों की शादी 8 नवंबर 2017 को हुई थी।
लडक़े की मां कहना है कि वह महिला फिलहाल घर से चली गई है। लेकिन उसके जाने के बाद उनके बेटे ने भी घर छोड़ दिया और वापस आने से इनकार कर रहा है। उन्होंने दावा किया महिला की दो बार शादी और तलाक हो चुका है।
Add Comment