वायरल

VIDEO: यहां शादी के दिन दुल्हन शर्माती नहीं…लगाती है रेस…दूल्हे भी पीठ पर लाद कर लगाते हैं दौड़…जीतने वालों को मिलता है हनीमून का पैकेज

अपनी शादी के दिन हर जोड़े को बेसब्री से इंतजार होता है। इस पल को यादगार बनाने हर कोई कुछ नया करना चाहता है। लेकिन बैंकॉक में दुल्हनें रेस लगाती हैं। 3 किमी की इस रेस में दो किलोमीटर तक तो दुल्हनों को गाउन में सज-धज कर दौड़ लगाना पड़ता है, वहीं बाकी के एक किलोमीटर दूल्हे अपनी पीठ पर लाद कर दौड़ लगाते हैं।

रेस के विजेता जोड़े की शाही अंदाज में शादी करवाई जाती है और मालदीव और जापान के सप्पोरो में हनीमून का पैकेज दिया जाता है। विजेता जोड़े को 20 लाख थाई बाट यानी लगभग 60,400 डॉलर का इनाम दिया जाता है।

इस वर्ष बैंकॉक की सडक़ों पर 24 नवंबर को ये नजारा देखने को मिला। बैंकॉक में हर साल इस अनोखी रेस रनिंग ऑफ ब्राइड्स का आयोजन किया जाता है। इस बार यहां सडक़ पर 300 से अधिक दुल्हनों ने शादी के जोड़े में दौड़ लगाई।

सफेद गाउन में दुल्हनें रेस लगा रही थी तो उनके साथ उनके होने वाले दुल्हे भी सूट-बूट में उनके साथ दौड़ रहे थे। किसी ने तो अपनी दुल्हन को पीठे पर उठा रखा था तो किसी ने गोद में।

सबमें एक दूसरे को पछाडऩे की होड़ लगी थी। इस बार ‘रनिंग ऑफ ब्राइड्स’ के विजेता दुल्हा साईस्रोय सोंगप्रेसर्ट और उनकी दुल्हन वासन थानमोल रहीं। इन दोनों ने यह रेस 27.43 मिनट में पूरी कर ली।

यह भी देखे: नहीं कम हो रहा हाथियों का आतंक…सिरपुर इलाके में 17 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात… खड़ी फसल को रौदा… 

Back to top button
close