
रायपुर। भाजपा विधायकों की सम्पत्ति पिछले पांच वर्षों में 100.79 प्रतिशत बढ़ गई है। इसी तरह कांग्रेस के विधायकों की सम्पत्ति में 0.78 प्रतिशत, जोगी कांग्रेस में शामिल विधायकों की 10.81 प्रतिशत और बहुजन समाज पार्टी के विधायक केशव चंद्रा की सम्पत्ति 93.88 प्रतिशत बढ़ी है। महासमुंद के एकमात्र निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा की सम्पत्ति भी 21.17 प्रतिशत बढ़ गई है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार दोबारा चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है। 2018 के चुनाव में भाजपा ने 34, कांग्रेस ने 30, जनता कांग्रेस ने 3 और बसपा ने एक विधायक को दोबारा मौका दिया है।
भाजपा विधायकों में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल की सम्पत्ति सबसे अधिक 840 प्रतिशत बढ़ी है। 2013 चुनाव में दिए शपथपत्र और 2018 के चुनाव में दिए शपथपत्र में अग्रवाल की सम्पत्ति 21 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक बढ़ी है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह की सम्पत्ति में 91 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2013 में उन्होंने 5 करोड़ 10 लाख रुपए सम्पत्ति घोषित की थी, जबकि 2018 में अपनी सम्पत्ति 10 करोड़ 72 लाख रुपए बताई है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल की सम्पत्ति पिछले पांच वर्षों में 8 करोड़ 34 लाख 10 हजार से बढ़कर 23 करोड़ 5 लाख 26 हजार हो गई यानी 176 प्रतिशत बढ़ी है।
कांग्रेस से मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया की सम्पत्ति इन्हीं पांच वर्षों में 2590 प्रतिशत बढ़ गई है। 2013 में लहरिया ने अपनी सम्पत्ति 5 लाख 23 हजार रुपए बताई थी। 2018 चुनाव में लहरिया ने अपनी सम्पत्ति की कीमत 1 करोड़ 40 लाख 86 हजार घोषित की है। मतलब 1 करोड़ 35 लाख 62 हजार रुपए अधिक। घोषणापत्र के मुताबिक उनकी आय का स्रोत कृषि और विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाएं हैं।
कांग्रेस विधायक व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की संपत्ति में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। सिंहदेव ने 2013 में 561 करोड़ 50 रुपये की संपत्ति बताई थी। इस वर्ष दिए शपथपत्र में उन्होंने केवल 500 करोड़ 1 लाख की संपत्ति घोषित की है। आर के राय, संतोष बाफना, बृहस्पति सिंह और लालजीत सिंह राठिया की संपत्ति भी घटी है।
इन विधायकों की सम्पत्ति बढ़ी
- विधायक – पार्टी – सम्पत्ति बढ़ी प्रतिशत
- दिलीप लहरिया – कांग्रेेस – 2590
- अमर अग्रवाल – भाजपा – 840
- चिंतामणि महाराज – कांग्रेस – 427
- दीपक कुमार बैज – कांग्रेस – 384
- सनम जांगड़े – भाजपा – 372
- पारसनाथ राजवाड़े – कांग्रेस – 368
- भैयालाल राजवाड़े – भाजपा – 254
- लखेश्वर बघेल – कांग्रेस – 243
- मोहन मरकाम – कांग्रेस – 235
- बृजमोहन अग्रवाल – भाजपा – 232
- भूपेश बघेल – कांग्रेस – 176
- गौरीशंकर अग्रवाल- भाजपा- 54
- अजय चन्द्राकर- भाजपा- 68
- डॉ. रमन सिंह- भापजा- 91
- देवती कर्मा- कांग्रेस- 102
- मोतीलाल देवांगन- कांग्रेस- 50
- गुरुमुख सिंह होरा- कांग्रेस- 34
- खेलसाय सिंह- कांग्रेस- 91
- धनेन्द्र साहू- कांग्रेस- 63
- सत्यनारायण शर्मा- कांग्रेस- 73
- अनिल भेडिय़ा- कांग्रेस- 110
- श्यामबिहारी जायसवा- भाजपा- 136
- अमरजीत भगत- कांग्रेस- 99
- संतोष उपाध्या- भाजपा- 124
- श्रीचंद सुंदरानी- भाजपा- 35
- प्रमप्रकाश पांडे- भाजपा- 64
- देवजी भाई पटेल- भाजपा- 56
- दलायदास बघेल- भाजपा- 197
- पुन्नुलाल मोहले- भाजपा- 72
- रेणुजोगी- कांग्रेस-(अब जकांछ) 38
- महेश गागड़ा- भाजपा- 165
- केशव चंद्रा- बसपा- 94
- चंपादेवी पावले- भाजपा- 159
- डॉ. प्रीतमराम- कांग्रेस- 80
- डॉ. विमल चोपड़ा- निर्दलीय- 21
- केदार कश्यप- भाजपा- 76
- रामदयाल उइके- कांग्रेस-अब भाजपा-74
- सियाराम कौशिक- कांग्रेस- अभी जकांछ-30
- राजेश मूणत- भाजपा- 40
- शिवरतन शर्मा- भाजपा- 118
- अवधेश सिंह चंदेल- भाजपा- 84
- विक्रम उसेंडी- भाजपा- 46
- मोतीराम चंद्रवंशी- भाजपा- 94
- चयसिंह अग्रवाल- भाजपा- 15
- संतराम नेताम- कांग्रेस- 165
- अशोक साहू- भाजपा- 69
- तोखन साहू- भाजपा- 169
- कवासी लखमा- कांग्रेस- 59
- अंबेश जांगड़े- भाजपा- 157
- रोशन लाल अग्रवाल- भाजपा- 58
- मनोज सिंह मंडावी- कांग्रेस- 46
- लाभचंद्र बाफना- भाजपा- 44
- विद्यारतन भसीन- भाजपा- 29
- राजमंहत सांवला राम डाहरे- भाजपा- 58
- लखनलाल देवांगन- भाजपा- 153
- चुन्नी लाल साहू- कांग्रेस- 41
- दलेश्वर साहू- कांग्रेस- 28
- उमेश पटेल- कांग्रेस- 27
- शिवशंकर पैकरा- भाजपा- 265
- अरूण वोरा- कांग्रेस- 22
- गिरवर जंघेल- कांग्रेस- 24
- सरोजनी बंजारे- भाजपा- 72
- जनकराम वर्मा- कांग्रेस- 8
- श्यामलाल कंवर- कांग्रेस- 2
यह भी देखें : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों पर नक्सल हमला…विस्फोट में BSF के 6 जवान घायल…2 की हालत गंभीर…