छत्तीसगढ़स्लाइडर

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों पर नक्सल हमला…विस्फोट में BSF के 6 जवान घायल…2 की हालत गंभीर…

बीजापुर। जिले के कोडेपाल के महादेवघाट के पास नक्सलियों ने बुधवार को बीएसएफ जवानों के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट से 6 जवान घायल हो गए, जिसमें से 2 की हालत गंभीर है। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है।

बीएसएफ के जवान बुधवार सुबह चुनाव ड्यूटी के लौट रहे थे। आधा दर्जन जवान वाहन में सवार थे। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपटनम नेशनल हाइवे में महादेवघाट के पास एक जबरदस्त आईईडी विस्फोट कर दिया। विस्फोट से वाहन हवा में उड़ गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

विस्फोट से सभी जवान घायल हो गए। घायल जवानों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों में एएसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह,आलोक सिंह और चालक और एक ग्रामीण भी है।

यह भी देखें : आज बाल दिवस…जवाहरलाल नेहरू को PM मोदी, मुखर्जी, मनमोहन और सोनिया ने दी श्रद्धांजलि… 

Back to top button
close