अहमदाबाद। डॉक्टरों की टीम ने मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से कील, नट-बोल्ड, सेफ्टी पिन, चेन्स, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी और कई तरह की चीजें निकाली हैं। बताया जाता रहा है कि इसका वजन करीब डेढ़ किलो था। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ये सब चीजें देखकर हैरान रह गए।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, करीब 40 साल की संगीता के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे गत 31 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य सरकारी अस्पताल से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिरडी की रहने वाली संगीता मानसिक रूप से बीमार है। वह शाहेरकोटडा इलाके की सडक़ों पर घूमा करती थी।
कोर्ट के आदेश के बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती किया गया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन नितिन परमार ने बताया कि एक्सरे में संगीता के पेट में एक बड़ी गांठ दिखाई दी। इसके अलावा उसके फेफड़े से सेफ्टी पीन्स लटके हुए थे। यहां तक कि एक पीन से उसके पेट में छेद हो गया था।
इसके चलते हमें उसका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा। डॉक्टर के पैनल ने करीब ढाई घंटे तक संगीता के पेट का ऑपरेशन किया। इस दौरान उसके पेट से निकलने वाली चीजों को देखकर वे हैरान रह गए।
यह भी देखें : मतदान दल पर नक्सल हमला…20 विस्फोट के साथ फायरिंग…दो जवान घायल…नहीं लूट पाए EVM मशीन…
Add Comment